12.9 C
Munich
Saturday, October 17, 2026

हिमाचल-कश्मीर में बर्फबारी, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी; जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

Must read

देश के कई राज्यों में आज भी बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। वहीं, हिमाचल और कश्मीर समेत पहाड़ी राज्यों में ताजा बर्फबारी हुई है। इसकी वजह से वहां पर ठंड बढ़ गई है।
नई दिल्लीः हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में जहां ताजा बर्फबारी हुई है वहीं, देश के मैदानी इलाकों में भारी बारिश हुई और आसमान में घने बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, 22 अक्तूबर तक देश के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने का अनुमान है। 17 से 22 अक्टूबर के दौरान तटीय कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश होने की संभावना है।
इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 17 से 18 अक्टूबर के दौरान तटीय कर्नाटक में कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में भी तेज़ सतही हवाएं चलने की संभावना है।

यहां पर भी होगी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि 17-18 अक्टूबर के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुज़फ़्फ़राबाद में बारिश हो सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भी बारिश हो सकती है। इस दौरान पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। पूर्वी राजस्थान में 17 अक्टूबर को बारिश हो सकती है।

आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में 17 से 18 अक्टूबर तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने इन क्षेत्रों में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने के साथ-साथ 60 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया है।

तमिलनाडु में आज नीलगिरी, कोयंबटूर, थेनी, इरोड, तिरुप्पुर, सलेम, नमक्कल, धर्मपुरी और तिरुवन्नामलाई में आंधी-तूफान के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। यहां पर 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

दिल्ली मे कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली के आसमान में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में अधिकतम तापमान 31°C से 33°C और न्यूनतम तापमान 19°C से 21°C के बीच रहने की संभावना है। दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। सुबह के समय मुख्य रूप से पूर्वी दिशा से हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 18 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।

दिल्ली में रविवार को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 31°C से 33°C और न्यूनतम तापमान 19°C से 21°C के बीच रहने की संभावना है। दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest article