9.7 C
Munich
Monday, October 19, 2026

अमेरिका के लास वेगास एयरपोर्ट पर हादसा, रनवे से आगे निकल गया विमान, बाउंड्री से जा टकराया

Must read

लास वेगास एयरपोर्ट पर एक प्राइवेट जेट उड़ान भरने के दौरान फिसलकर रनवे से आगे निकल गया। इसके बाद विमान एयरपोर्ट की बाउंड्री से टकरा गया। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
लास वेगास: अमेरिका के लास वेगास एयरपोर्ट पर एक हादसा हो गया है। यहां रविवार सुबह 11 बजे एक प्राइवेट जेट उड़ान भर रहा था। इसी दौरान वह रनवे से फिसलकर आगे निकल गया। विमान आगे निकलकर एयरपोर्ट की बाउंड्री से टकरा गया। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। एयरपोर्ट की तरफ से इस हादसे की जानकारी दी गई। हालांकि ये हादसे क्यों हुआ इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस घटना के बाद संघीय विमानन प्रशासन ने एयरपोर्ट के लिए निर्धारित उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया है। जिस विमान के साथ यह हादसा हुआ, उसकी पहचान डसॉल्ट फाल्कन 50 के रूप में की गई है।
उड़ान भरने के दौरान रनवे से फिसल गया विमान
अधिकारियों ने बताया कि लास वेगास के मुख्य एयरपोर्ट पर निर्धारित उड़ान भरने के दौरान एक निजी जेट रनवे के अंत से बाहर निकल गया और एयरपोर्ट की बाउंड्री से टकरा गया। एयरपोर्ट की प्रवक्ता मोनिका बर्ताकी ने बताया कि रविवार को सुबह 11 बजे (स्थानीय समयानुसार) हैरी रीड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुई इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि डसॉल्ट फाल्कन 50 विमान रनवे से बाहर क्यों निकला? वहीं इस घटना के बाद निरीक्षण के लिए दो रनवे बंद कर दिए गए और संघीय विमानन प्रशासन ने एयरपोर्ट के लिए निर्धारित उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया, जिससे देरी हुई।

हादसे में कोई हताहत नहीं
न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, डसॉल्ट फाल्कन 50 विमान, जिसका टेल नंबर N200SG था, रविवार सुबह लगभग 11 बजे रनवे 1L से उड़ान भरने की कोशिश कर रहा था, तभी वह रनवे से फिसल गया और एयरपोर्ट की बाउंड्री से टकरा गया। एयरपोर्ट ने बताया, “लगभग 11 बजे, उड़ान भरने के दौरान, एक सामान्य विमानन विमान लास वेगास (LAS) के रनवे 1L से फिसल गया और बाहरी बाड़ से टकरा गया। फिलहाल किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं है।” बता दें कि अगस्त तक, लास वेगास एयरपोर्ट पर 370,000 से अधिक उड़ानें और 2026 में अब तक 34 मिलियन से अधिक यात्री आ चुके हैं।

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest article