26.8 C
Munich
Friday, May 29, 2026

स्विट्जरलैंड में शख्स ने चाकू से हमला कर 3 लोगों को किया घायल, पुलिस ने बताया ‘आतंकी हमला’

Must read

स्विट्जरलैंड में एक शख्स ने तीन लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना विंटरथुर शहर की बताई जा रही है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने इस घटना को आतंकवाद का एक घिनौना कृत्य बताया है।जिनेवा: स्विट्जरलैंड के विंटरथुर शहर में एक आतंकी हमला हुआ। यहां रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। अधिकारियों ने इस घटना को “आतंकवादी कृत्य” बताया। हालांकि आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक यह हमला सुबह 8:30 बजे के आस-पास हुआ। क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख मारियस वेयेरमैन ने बताया कि संदिग्ध को आपातकालीन सेवाओं को सूचना मिलने के पांच मिनट बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया।
मनोरोग केंद्र से मिली थी छुट्टी
मारियस वेयेरमैन ने आगे बताया कि आरोपी की पहचान 31 वर्षीय स्विस-तुर्की दोहरी नागरिकता वाले व्यक्ति के रूप में हुई है, जो विंटरथुर में रहता है। 2015 में इस्लामिक स्टेट समूह की प्रचार सामग्री वितरित करने के कारण वह अधिकारियों की नजर में आया था। हाल के दिनों में, पुलिस आपातकालीन नंबर पर कॉल करने और “अस्पष्ट टिप्पणियां” करने के बाद उसे एक मनोरोग केंद्र में ले जाया गया था, लेकिन बुधवार को एक डॉक्टर द्वारा यह निर्धारित किए जाने के बाद कि वह खतरनाक नहीं है, उसे वहां से छुट्टी दे दी गई।

तीन लोगों को किया घायल
उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि गुरुवार के हमले में 28, 43 और 52 वर्ष की आयु के तीन स्विस पुरुष घायल हो गए। वेयेरमैन ने बताया कि पहले दो लोगों को दोपहर तक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी या छुट्टी मिलने ही वाली थी। सबसे बुजुर्ग व्यक्ति जांघ की चोट के ऑपरेशन के बाद अभी भी अस्पताल में भर्ती था। वेयेरमैन ने कहा कि जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि इस व्यक्ति ने अकेले ही यह हमला किया था।

अधिकारियों ने बताया आतंकी हमला
वहीं ज्यूरिख के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी मारियो फेहर ने इस हमले को “आतंकवाद का एक घिनौना कृत्य” बताया। उन्होंने कहा कि संदिग्ध का जन्म स्विट्जरलैंड में हुआ था और उसने 2009 में स्विस नागरिकता प्राप्त की थी, और ऐसा लगता है कि उसने पिछले दो वर्षों का अधिकांश समय तुर्की में बिताया था। बता दें कि विंटरथुर में लगभग 123,000 निवासी हैं और यह उत्तरपूर्वी स्विट्जरलैंड में, देश के सबसे बड़े शहर ज्यूरिख के पास स्थित है।

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest article