8.5 C
Munich
Sunday, September 27, 2026

सिक्किम में लैंडस्लाइड से भारी नुकसान, कई घर तबाह, पहाड़ी से गांव की तरफ बहता दिखा मलबा

Must read

सिक्किम में गुरुवार रात भारी लैंडस्लाइड हो गई। घटना के बाद पहाड़ी का मलबा तेजी से गांव की तरफ बहता हुआ पहुंचा। लैंडस्लाइड की वजह से कई घर टूट गए हैं, जिससे काफी नुकसान भी हुआ है।
इस वक्त की बड़ी खबर सिक्किम से सामने आ रही है। यहां भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड की घटना हुई। इस वजह से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक सिक्किम के रिंबी गांव में इस लैंडस्लाइड से बड़ी तबाही हुई है। गुरुवार देर रात भारी बारिश के बाद यहां पर लैंडस्लाइड हुआ। हालांकि जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। लैंडस्लाइड की वजह से चट्टानें, मिट्टी और मलबा तेजी से नीचे की ओर आया। लैंडस्लाइड पश्चिम सिक्किम के युक्सोम-ताशिदिंग क्षेत्र के रिम्बी गांव के कुछ हिस्सों में हुआ है।
लैंडस्लाइड का वीडियो आया सामने
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लैंडस्लाइड के बाद भारी मात्रा में पहाड़ी से मिट्टी और मलबा गांव की तरफ बहकर आने लगा। मिट्टी खिसकने से कीचड़, पत्थर और मलबा नीचे बहने लगा। इस लैंडस्लाइट में कई घर भी तबाह हो गए हैं। हालांकि अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं लगातार बारिश के कारण आसपास के घरों, संपत्ति और सड़क संपर्क को खतरा बना हुआ है। फिलहाल प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
पहले भी हुई थी लैंडस्लाइड
इससे पहले भी लैंडस्लाइड की वजह से रिंबी को खेचोपालरी से जोड़ने वाली सड़क का हिस्सा बह गया था। सरकार की तरफ से जारी एक बयान के अनुसार, सिक्किम सरकार ने सोमवार को मॉनसून के दौरान खराब हुई सड़कों की राज्यव्यापी जांच शुरू की और अधिकारियों को कनेक्टिविटी बहाल करने का काम तेजी से करने का निर्देश दिया था। बयान में कहा गया है कि सड़क और पुल मंत्री एनबी दहाल ने कई खराब हिस्सों का निरीक्षण किया, जिसमें युक्सम-ताशीडिंग निर्वाचन क्षेत्र में रिंबी और उसके आसपास की सड़कें शामिल थीं, और नुकसान तथा सुरक्षा जोखिमों का आकलन किया।

सरकार ने मरम्मत करने के दिए निर्देश
लैंडस्लाइड के कारण रिंबी को खेचोपालरी से जोड़ने वाली सड़क का एक बड़ा हिस्सा बह गया था। बयान के अनुसार, मंत्री ने अधिकारियों को मंगलवार से रिंबी में मरम्मत का काम शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने नेशनल हाईवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHIDCL) के अधिकारियों और ठेकेदारों को मरम्मत का काम तेज़ी से करने और यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने का भी निर्देश दिया।

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest article