4.7 C
Munich
Wednesday, November 4, 2026

अमेरिका मिड टर्म चुनाव में भारतीय मूल के नेताओं ने मारी बाजी, पिया डंडिया, अरुणा मिलर और सुहास सुब्रमण्यम ने हासिल की जीत

Must read

अमेरिका में मिड टर्म चुनाव के नतीजों में भारतीय मूल के नेताओं ने जीत का डंका बजाया है। भारतीय मूल के नेता पिया डंडिया, अरुणा मिलर और सुहास सुब्रमण्यम ने चुनावों में जीत हासिल की है।
डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता पिया डांडिया ने रिपब्लिकन पार्टी के केसी अस्कार को हराया
डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता सुहास सुब्रमण्यम ने रिपब्लिकन डेव बेकविथ को हराया
डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता अरुणा मिलर ने रिपब्लिकन उम्मीदवार रॉब क्रोप को हराया
वाशिंगटन: अमेरिका में मिड टर्म चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं। इस चुनाव में भारतीय मूल के नेताओं ने जीत हासिल की है। इन चुनावों में जीत हासिल करने वाले नेताओं के नाम पिया डंडिया, अरुणा मिलर और सुहास सुब्रमण्यम है।
पिया डंडिया ने फ्लोरिडा से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का चुनाव जीता
पिया डांडिया अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता हैं। उन्होंने फ्लोरिडा से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा का चुनाव जीता है। वह भारतीय मूल की हैं। उन्होंने इस चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के मरीन वेटरन (पूर्व मरीन सैनिक) केसी अस्कार को हराया। मंगलवार को घोषित नतीजों के अनुसार, हाई स्कूल की पूर्व प्रिंसिपल डंडिया ने 51.9 प्रतिशत वोट हासिल किए और वह अमेरिकी कांग्रेस की नई भारतीय-अमेरिकी सदस्य बन गई हैं।

वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी असकर को 49.1 प्रतिशत वोट मिले। बता दें कि डंडिया के माता-पिता भारत से आकर अमेरिका में बसे थे। पिया ने कम आय वाले छात्रों के जीवन की दिशा बदलने के उद्देश्य से एक हाई स्कूल की स्थापना की थी, ताकि उन्हें आर्थिक स्वतंत्रता की राह पर ले जाया जा सके।

सुहास सुब्रमण्यम भी जीते
भारतीय मूल के सुहास सुब्रमण्यम ने भी भारतवंशियों का डंका अमेरिका में बजा दिया है। सुहास डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हैं और वह वर्जीनिया से अमेरिकी कांग्रेस सदस्य के रूप में फिर से चुने गए हैं। राष्ट्रपति बराक ओबामा के सलाहकार रह चुके सुहास सुब्रमण्यम को अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (अमेरिकी प्रतिनिधि सभा) का सदस्य फिर से चुन लिया गया है।

40 वर्षीय सुब्रमण्यम ने वर्जीनिया के 10वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से जीत हासिल की। ​​उन्होंने कुल वोटों में से 61.5 प्रतिशत से अधिक वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रिपब्लिकन डेव बेकविथ को 36.4 प्रतिशत वोट मिले। सुहास के माता-पिता भारतीय मूल के हैं। सुहास ने ‘हरिकेन कैटरीना’ से प्रभावित समुदायों के पुनर्निर्माण के लिए स्वयंसेवकों को संगठित करने में मदद की थी।

अरुणा मिलर को भी मिली जीत
अरुणा मिलर अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता हैं। भारतीय-अमेरिकी अरुणा मिलर मैरीलैंड की लेफ्टिनेंट गवर्नर के रूप में फिर से चुन ली गई हैं। मूर के साथ चुनाव लड़ने वालीं मिलर ने रिपब्लिकन उम्मीदवार रॉब क्रोप को हराया, जो राज्य के पूर्व डेलीगेट डैन कॉक्स के साथी उम्मीदवार थे।

मिलर की जीत से राज्य के कार्यकारी कार्यालय में उनका एक और कार्यकाल सुनिश्चित हो गया है, और अमेरिकी राज्य नेतृत्व में भारतीय-अमेरिकियों का प्रतिनिधित्व भी बना रहेगा। चुनाव से पहले, मिलर ने अमेरिकियों, खासकर प्रवासी समुदायों से अपील की थी कि वे वोट दें और ट्रम्प-वेंस प्रशासन को जवाबदेह ठहराएं।

बता दें कि अरुणा मिलर का जन्म भारत के हैदराबाद में हुआ था। वह भारतीय मूल की हैं, जिन्होंने अमेरिका में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां ये जानना जरूरी है कि अमेरिका मिडटर्म चुनाव डोनाल्ड ट्रंप के लिए अहम परीक्षा क्यों हैं?

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest article