11.9 C
Munich
Monday, October 5, 2026

चिकित्सा के नोबल पुरस्कार का हो गया ऐलान, 3 लोगों को मिला दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान

Must read

चिकित्सा के नोबल पुरस्कार का ऐलान हो गया है। सोमवार को कार्ल डीसेरोथ, पीटर हेगेमन और जॉर्ज नागेल को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
चिकित्सा के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार का ऐलान सोमवार को कर दिया गया है। इस साल ये सम्मान तीन लोगों- कार्ल डाइसेरोथ, पीटर हेगेमैन और जॉर्ज नागेल को दिया गया है। आपको बता दें कि इस पुरस्कार का ऐलान सोमवार को स्टॉकहोम के कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट में किया गया है। इसके साथ ही नोबल पुरस्कारों के हफ्ते की शुरुआत भी हो गई है। आइए जानते हैं कि कार्ल डाइसेरोथ, पीटर हेगेमैन और जॉर्ज नागेल को उनके किस योगदान के लिए नोबल का सम्मान दिया गया है।
किस योगदान के लिए मिला नोबल?
कार्ल डाइसेरोथ, पीटर हेगेमैन और जॉर्ज नागेल को लाइट-गेटेड आयन चैनल और ऑप्टोजेनेटिक्स पर उनकी रिसर्च के लिए चिकित्सा के नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, इस साल नोबल पुरस्कार की राशि 12 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (करीब 1.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर) रखी गई है। जानकारी के अनुसार, इन तीनों वैज्ञानिकों ने इस बात पर रिसर्च की है कि मस्तिष्क व्यक्तिगत तंत्रिका कोशिकाओं (नर्व सेल्स) की गतिविधियों को चालू या बंद करने के लिए किन सिस्टम का उपयोग करता है। ये तीनों वैज्ञानिक जर्मनी और अमेरिका के विश्वविद्यालयों में कार्यरत हैं।

2025 में किन्हें मिला था ये सम्मान?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चिकित्सा के क्षेत्र में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार को आधिकारिक तौर पर ‘फिजियोलॉजी या मेडिसिन’ का नोबेल पुरस्कार कहा जाता है। यह सम्मान 1901 से दिया जा रहा है। साल 2025 में चिकित्सा के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार मैरी ई. ब्रुनको, फ्रेड रामस्डेल और शिमोन साकागुची को दिया गया था। तीनों वैज्ञानिकों को ‘पेरिफेरल इम्यून टॉलरेंस’ से संबंधित उनकी खोजों के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। ‘पेरिफेरल इम्यून टॉलरेंस’ या परिधीय प्रतिरक्षा सहिष्णुता एक ऐसा तरीका है, जिससे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को अनियंत्रित होने और बाहरी आक्रमणकारियों के बजाय अपने ही ऊतकों पर हमला करने से रोकने में मदद मिलती है।

2025 के अन्य विजेता
साल 2025 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार 3 वैज्ञानिकों जॉन क्लार्क, मिशेल एच डेवोरेट, जॉन एम मार्टिनिस दिया गया।
2025 का रसायन का नोबेल पुरस्कार सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉब्सन और उमर एम याघी को मिला था।
साहित्य का नोबेल पुरस्कार साल 2025 में हंगरी के उपन्यासकार और पटकथा लेखक लास्ज़लो क्रास्नाहोर्काई को दिया गया।
2025 में अर्थशास्त्र का नोबल पुरस्कार जोएल मोकिर, फिलिप अघियन और पीटर हॉविट को मिला।
वहीं, साल 2025 का नोबल शांति पुरस्कार वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को दिया गया था।

 

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest article