25.6 C
Munich
Friday, August 7, 2026

सलमान खान बने मसीहा, असम में बाढ़ से बेघर हुए परिवारों को देंगे 500 नए घर, मदद के लिए बढ़ाया हाथ

Must read

सलमान खान ने ‘आशियाना – होप बिगिन्स विद ए सेफ शेल्टर’ कैंपेन से जुड़कर असम में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। इस अभियान का लक्ष्य 500 घर बनाना है, जिससे बेघर परिवारों को फिर से रहने की सुरक्षित जगह मिल सके।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान असम में आई भयानक बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आए हैं। वह ‘आशियाना – होप बिगिन्स विद ए सेफ शेल्टर’ कैंपेन से जुड़े और एक नेक काम करने का फैसला किया है। इस कैंपेन का मकसद उन लोगों को सुरक्षित घर देना है, जिन्होंने बाढ़ में अपने घर खो दिए थे। इन बेघर लोगों के लिए भाईजान मसीहा बन गए हैं। हर कोई सोशल मीडिया पर सलमान खान की दरियादिल की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें रियल लाइफ हीरो बता रहे हैं। सलमान खान के चैरिटी के काम की हमेशा चर्चा होती रहती है। वे हमेशा समाज की भलाई के कामों में लगे रहते हैं। कैंसर के मरीजों की मदद करने से लेकर हजारों बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने तक, सुपरस्टार हमेशा जरूरतमंद की मदद के लिए खड़े रहते हैं।
सलमान खान असम बाढ़ पीड़ितों को देंगे घर
‘आशियाना – होप बिगिन्स विद ए सेफ शेल्टर’ कैंपेन के तहत नेपाली खुटी में निर्माण कार्य पहले ही शुरू हो चुका है। पहले चरण में लगभग 220 सेमी-परमानेंट घर बनकर तैयार हो गए हैं, जिससे कई बेघर परिवारों को रहने के लिए सुरक्षित जगह मिल गई है। इस पहल का लक्ष्य कुल 500 घर बनाना है, जिससे सैकड़ों परिवारों को सुरक्षा, उम्मीद और सम्मान के साथ अपनी जिंदगी फिर से शुरू करने में मदद मिल सके। यह अभियान बाढ़ से प्रभावित लोगों को लंबे समय तक सहायता देने के लिए काम करेगा, जो प्राकृतिक आपदा के कारण बेघर हो गए हैं।
सलमान खान हैं रियल लाइफ हीरो
सलमान खान के समर्थन से इस नेक काम पर लोगों का ध्यान गया है और उम्मीद है कि इससे और भी लोग बाढ़ प्रभावित समुदायों की मदद के लिए आगे आएंगे। इस पहल के जरिए असम के कई परिवारों को सुरक्षित और स्थिर माहौल में फिर से जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू करने का मौका मिलेगा। यह पहली बार नहीं है, जब वह पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। सुपरस्टार फिल्म इंडस्ट्री के लोगों की भी मदद करने में हमेशा सबसे आगे रहते हैं और हर किसी की निस्वार्थ भाव से मदद करते हैं।

असम बाढ़ पीड़ितों की इन स्टार्स ने भी की मदद
असम में बाढ़ से पीड़ितों की मदद के लिए सलमान खान के अलावा कई बॉलीवुड और स्थानीय सितारे भी आगे आए हैं। रणदीप हुड्डा ने वहां पहुंचकर राशन और जरूरी सामान बांटा तो वहीं भूमि पेडनेकर भी राहत कार्यों में जुटे हैं।

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest article