5.8 C
Munich
Monday, October 26, 2026

75 साल के रजनीकांत का चला जादू, 700 करोड़ के पार पहुंची ‘जेलर 2’, बनी वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म

Must read

रजनीकांत स्टारर ‘जेलर 2’ ने मात्र 11 दिनों में ही दुनिया भर में 700 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और इसी के सा ये वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है। इसी के साथ ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
रजनीकांत स्टारर तमिल एक्शन थ्रिलर ‘जेलर 2’ को रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं और अब भी इसका फीवर दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की फिल्म की जबरदस्त रफ्तार देखने को मिल रही है। हाल ही में सुपरस्टार रजनीकांत भी अपने नाती लिंगा के साथ अपनी फिल्म देखने पहुंचे। ये एक्शन-थ्रिलर 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और दशहरा की छुट्टियों का इसे पूरा फायदा मिला। ट्रेड ट्रैकर ‘सैकनिल्क’ के अनुसार, रिलीज के 11 दिनों के भीतर ही इस फिल्म ने दुनिया भर में 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और यह अब सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है।
जेलर 2′ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वां दिन
सैकनिल्क (Sacnilk) के अनुसार, 24 अक्टूबर की तुलना में ‘जेलर 2’ के नेट कलेक्शन में 25 अक्टूबर को 6.4% की बढ़ोतरी हुई है। 24 अक्टूबर को इस फिल्म ने 24.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने तमिल शो से 17.35 करोड़, तेलुगु शो से 4.50 करोड़, हिंदी शो से 3.15 करोड़ और कन्नड़ शो से 70 लाख रुपये कमाए। वहीं रविवार को फिल्म ने 25.70 करोड़ का कलेक्शन किया और इसी के साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 398.70 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो, 11वें दिन फिल्म ने विदेशी बाजारों से 10 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 243.50 करोड़ रुपये हो गया है और इसी के साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 710.35 करोड़ रुपये पहुंच चुका है।

तमिल सिनेमा की वर्ल्डवाइड हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनी जेलर 2
398.70 करोड़ कमाई के साथ ‘जेलर 2’ भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है, लेकिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में ये सबसे आगे है। भारत में हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म बनने के लिए इसे ‘2.0’ के कलेक्शन को पछाड़ना होगा और खास बात तो ये है कि ‘जेलर 2’ इस आंकड़े से महज 6.30 करोड़ ही दूर है। 2.0 के कलेक्शन की बात करें तो इसने भारत में 407.05 करोड़ का कलेक्शन किया था। तमिल सिनेमा की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की बात की जाए तो पहले तीन नंबरों पर रजनीकांत का ही कब्जा है।

भारत में तमिल की टॉप 10 ग्रॉसिंग फिल्में
2.0 – 407.05 करोड़ (रजनीकांत)

जेलर 2 – 398.70 करोड़ (रजनीकांत)
जेलर – 348 करोड़ (रजनीकांत)
लियो – 341.04 करोड़ (थलापति विजय)
कुली- 285.01 करोड़ (रजनीकांत)
पोन्नियन सेलवन 1 – 266.54 करोड़ (जयम रवि, ऐश्वर्या राय बच्चन)
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम – 252.71 करोड़ (थलापति विजय)
विक्रम – 247.32 करोड़ (कमल हासन)
अमरन – 220.05 करोड़ (शिवाकार्तिकेयन)
जना नायकन – 198.57 करोड़ (थलापति विजय)

जेलर 2 के बारे में
नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा लिखित और निर्देशित, ‘जेलर 2’ को कलानिधि मारन ने ‘सन पिक्चर्स’ के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 2023 की हिट फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है। इस फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत लीड रोल में हैं और उनके अलावा, इस तमिल एक्शन थ्रिलर में राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना और रितु मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस सीक्वल में एस.जे. सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडु और विद्या बालन भी अहम भूमिका में हैं और इसके साथ ही, मोहनलाल, ऋतिक रोशन, शिवा राजकुमार और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार भी कैमियो रोल में नजर आ रहे हैं।

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest article