3.7 C
Munich
Thursday, November 5, 2026

‘ड्रोन प्रूफ, मिसाइल प्रूफ और बुलेटप्रूफ है व्हाइट हाउस का नया बॉलरूम, छत पर बन रहा ड्रोन पोर्ट’, ट्रंप ने बताई बिल्डिंग की खासियत

Must read

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि व्हाइट हाउस का नया बॉलरूम मिसाइल और ड्रोन हमलों से भी सुरक्षित रहेगा। बॉलरूम की छत 50 फुट तक मोटी है। जानें इसे बनवाने की क्या जरूरत है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में बन रहे नए बॉलरूम को बेहद सेफ और मॉडर्न सुविधाओं से लैस बताया है। उन्होंने दावा किया कि यह गोलियों, ड्रोन और मिसाइलों के हमलों को भी झेलने में सक्षम होगा। डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार, कंस्ट्रक्शन वर्क तय वक्त से आगे चल रहा है और निर्धारित बजट से कम खर्च में पूरा हो रहा है। बीते बुधवार को कंस्ट्रक्शन साइट पर पहुंचे ट्रंप ने अंतिम स्टील बीम लगाए जाने के अवसर पर कहा कि यह बिल्डिंग सिर्फ समारोहों और डिनर पार्टी के आयोजन तक सीमित नहीं होगी, बल्कि विश्व के टॉप लीडर्स की सिक्योरिटी को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है।

नए बॉलरूम पर नहीं होगा ड्रोन्स और मिसाइलों का असर

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘यह ड्रोन प्रूफ, मिसाइल प्रूफ और बुलेटप्रूफ है।’ ट्रंप ने दावा किया कि नए बॉलरूम की छत, दीवारें और खिड़कियां इस प्रकार बनाई जा रही हैं कि किसी भी संभावित अटैक का सामना कर सकें। अमेरिकी राष्ट्रपति के मुताबिक, नए बॉलरूम में एक वक्त में 2,000 से 2,500 मेहमानों के लिए डिनर पार्टी आयोजित की जा सकेगी। यहां तमाम देशों के राष्ट्राध्यक्षों और दूसरे टॉप नेताओं की मेजबानी भी की जा सकेगी।

ट्रंप ने नए बॉलरूम को बताया सबसे सेफ प्लेस

अमेरिकी राष्ट्रपति ने नए बॉलरूम को वाशिंगटन का सबसे सेफ प्लेस बताते हुए कहा, ‘इसकी मजबूत छत इतनी मजबूत होगी कि उस पर हेलीकॉप्टर भी उतारे जा सकेंगे।’ ट्रंप ने बिल्डिंग के अंडरग्राउंड एरिया में किए जा रहे निर्माण कार्य का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट का विस्तार जमीन के पांच लेवल नीचे तक है। उनके अनुसार, अमेरिकी फौज को इस निर्माण के दौरान उन सुविधाओं को भी शामिल करने का अवसर मिला, जिन्हें वह दशकों से चाहती थी। ट्रंप कहा, ‘हमने वह सब कुछ किया, जो सेना चाहती थी।’

50 फुट से ज्यादा मोटी है बॉलरूम की छत

डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी बताया कि नए बॉलरूम की छत ड्रोन पोर्ट के रूप में विकसित की जा रही है, जहां 100 से ज्यादा ड्रोन रखे जा सकेंगे। उन्होंने बिल्डिंग के स्टील ढांचे को असाधारण तौर पर मजबूत बताते हुए कहा कि इसकी छत इतनी मजबूत बनाने का मकसद महज बारिश से बचाव करना नहीं है। उनके मुताबिक, बॉलरूम की छत 50 फुट से ज्यादा ऊंची होगी, जो करीब 5 मंजिला बिल्डिंग के बराबर है। बिल्डिंग के बाहरी भाग में ऊंचे कोरिंथियन शैली के चूना पत्थर के पिलर लगाए जा रहे हैं, जबकि अंदर संगमरमर का फर्श और बड़े साइज के शीशे लगाए जाएंगे।

क्यों बनवाया जा रहा है नया बॉलरूम?

ट्रंप ने कहा कि व्हाइट हाउस में पहले से मौजूद रिसेप्शन एरिया बड़े राजकीय आयोजनों के लिए काफी नहीं है। उन्होंने ब्रिटेन के राजा चार्ल्स की विजिट का उदाहरण देते हुए कहा कि उस दौरान सैकड़ों मेहमानों से जुड़ी एक डिमांड को पूरा करना मुमकिन नहीं हो पाया था। उन्होंने बताया कि नए बॉलरूम को व्हाइट हाउस के मौजूदा हिस्सों से जोड़ने के लिए शीशे का एक गलियारा बनाया जाएगा। किचन को मेन फ्लोर के नीचे रखा जाएगा, ताकि मेहमानों के लिए ज्यादा जगह उपलब्ध हो और बिल्डिंग के नजारों पर भी प्रभाव न पड़े। उधर, मिडटर्म पोल में रिपब्लिकन्स की हार पर ईरान से अमेरिका तक जोरदार जश्न मना। साथ ही, तेहरान में लोगों ने ट्रंप के पोस्टर भी जलाए।

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest article