11.3 C
Munich
Saturday, October 10, 2026

दिल्ली समेत देश में आज कैसा रहेगा मौसम? IMD ने बताया कहां-कहां होगी बारिश, किस जगह से मानसून होगा विदा

Must read

देश के कई हिस्सों से मानसून अगले दो से तीन दिन में विदा हो जाएगा। मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा और केरल समेत देश के कई हिस्सों में आज और कल बारिश हो सकती है।
नई दिल्लीः मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे के दौरान में भारत के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान लगाया है, जिसमें तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और अन्य क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। जैसे-जैसे दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी हो रही है। वैसे-वैसे देश के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बंद हो रही हैं। हालांकि दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश अभी भी हो रही है।
इन राज्यों में आज भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, 10 अक्टूबर को केरल और माहे के साथ-साथ तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 10 अक्टूबर को केरल और माहे में काफी ज़्यादा बारिश होने की संभावना है, जबकि इस दौरान लक्षद्वीप में भी बारिश हो सकती है। IMD ने 10 और 11 अक्टूबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश का अनुमान लगाया है।

यहां पर आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि 13 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने और उत्तर तमिलनाडु व दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ने की संभावना है। इसकी वजह से 10-15 अक्टूबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में हल्की बारिश हो सकती है। 10-11 अक्टूबर के दौरान पूर्वी राजस्थान में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। आज उत्तराखंड में तेज हवाएं 40-50 की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद में कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की संभावना है।

अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में हल्की बारिश हो सकती है। 10-15 अक्टूबर के दौरान ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना है। 10 अक्टूबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। असम और मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।

मानसून यहां से होने वाला है विदा

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 3-4 दिनों के दौरान पूर्वी भारत और उत्तरी प्रायद्वीप के हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून के और पीछे हटने के लिए स्थितियां अनुकूल हो रही हैं।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32°C से 34°C और 23°C से 25°C के बीच रहने की संभावना है। दक्षिण-पूर्व दिशा से हवा चलने की संभावना है, जिसकी गति सुबह के समय 15 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। दोपहर के समय दक्षिण-पूर्व दिशा से हवा की गति बढ़कर 18 किमी/घंटा तक हो जाएगी। शाम और रात के समय पूर्व दिशा से हवा की गति कम होकर 15 किमी/घंटा तक रह जाएगी।

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest article