5.4 C
Munich
Saturday, February 14, 2026

आगरा जिले के सिकन्दरा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम विवाह के बाद एक युवक और युवती के बीच पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है।

Must read

जानकारी के अनुसार सिकन्दरा मोहल्ला जैन गली निवासी रिंकी ने थाना खंडोली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसने सुनील निवासी घडी दौलत हाजीपुर खेरा आगरा के साथ लगभग छह महीने के संबंध के बाद 20 जनवरी 2026 को विवाह किया था। विवाह के बाद दोनों साथ रह रहे थे, लेकिन युवक के परिजन इस रिश्ते से नाराज बताए जा रहे हैं।

प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि शादी की जानकारी मिलने के बाद युवक के परिजनों ने उसे बहाने से घर बुलाया और वहां उसे अपने पास रोक लिया। युवती का कहना है कि इसके बाद से सुनील उससे बात नहीं कर रहा है और उसे परिवार के दबाव में रखा गया है। युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि लड़के के परिजन उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

शिकायत में लड़के के पिता लक्ष्मण सिंह, माता नीरज देवी, भाई सुशील चौधरी और छोटे भाई यश चौधरी सहित अन्य लोगों के नाम शामिल किए गए हैं। युवती ने पुलिस से सभी आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने और अपने पति को परिवार के दबाव से मुक्त कराने की मांग की है।

मामले की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जा सकता है।

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest article