5.8 C
Munich
Monday, October 26, 2026

सीहोर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक में लगी भीषण आग, दो गंभीर रूप से घायल

Must read

सीहोर रोड पर खजुरिया और पारवा के बीच हुए भयानक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये हादसा उस दौरान हुआ जब एक तेज रफ्तार कार, बाइक से जाकर भिड़ गई।
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में फिर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मामला श्यामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीहोर रोड का है, जहां खजुरिया और पारवा के बीच रविवार को एक एक कार और बाइक की टक्कर का ये भीषण सड़क हादसा सामने आया है। सीहोर रोड पर स्थित घजुरिया और पारवा के बीच बीती रात एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने 2 बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि कार बाइक को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इस भयावह हादसे के बाद कार में अचानक भीषण आग भी लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
वाहन में लगी आग
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि जहां बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई तो वहीं कार में भी भयानक आग लग गई और ये धू-धू कर जलने लगी। जैसे ही स्थानीय लोगों की नजर आग की लपटों में घिरी कार पर पड़ी, वह तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। साथ ही घायलों को बचाने के लिए भी कड़ी मशक्कत की। इसी बीच पुलिस, फायर ब्रिगेट की टीम और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई।

बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
​इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान विमल मालवीय और रफीक के तौर पर हुई है, जो इस हादसे के चलते अब जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। दोनों ही इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, जिनकी मदद से तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया और घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।

घायलों की हालत नाजुक
​घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वहीं हादसे की खबर से परिजनों के बीच भी चीख-पुकार मच गई। युवकों की गंभीर हालत से परिजन भी सदमे में हैं। फिलहाल, श्यामपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया है और दुर्घटना के असल कारणों की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest article